नेपाल में 8 माह में 6 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे

इस वर्ष के आठ महीनों में छह लाख से अधिक विदेशी पर्यटक नेपाल पहुंचे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त तक 6,01,360 पर्यटक नेपाल पहुंचे।पिछले अगस्त महीने में ही 67,153 पर्यटक नेपाल आए हैं। यह आंकड़ा नेपाल के विभिन्न एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों का है।पर्यटन बोर्ड की तरफ से जारी आंकडों के मुताबिक पिछले वर्ष 2022 के इसी अवधि में 41 हजार तीन सौ चार पर्यटकों ने नेपाल में प्रवेश किया था। कोरोना से ठीक पहले यानी 2019 में यह आंकड़ा 73,814 पर्यटकों का था।

 

बोर्ड के निदेशक मणिराज लामिछाने ने कहा कि हाल के महीनों में पर्यटकों के आगमन में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पर्यटकों के आगमन में निरंतर वृद्धि के कारण 2023 में 10 लाख पर्यटकों के लक्ष्य तक पहुंचना आसान होगा। पर्यटन बोर्ड का मानना है कि सड़क मार्ग से नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या इससे कई गुणा अधिक होती है। खुली सीमा होने और करीब दर्जन भर नाका होने के कारण उनका आंकड़ा रखना कठिन होता है।

 

पिछले अगस्त महीने में भारत से 26,665, चीन से 5,027, अमेरिका से 4,629, श्रीलंका से 3,558 और बांग्लादेश से 3,190 पर्यटकों ने हवाई मार्ग से नेपाल में प्रवेश किया है। इसी तरह ब्रिटेन से 2,711 पर्यटक, स्पेन से 1,588 पर्यटक, जापान से 1,520 पर्यटक, इटली से 1,496 पर्यटक और ऑस्ट्रेलिया से 1,347 पर्यटक नेपाल आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *