प्रधानमंत्री, शाह और योगी सहित कई नेताओं ने धामी को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर बधाई देते कहा है कि आप उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर अपने ट्वीट संदेश में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड के प्रति आपके विशेष लगाव और चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव ”सशक्त उत्तराखण्ड” के लक्ष्य की प्राप्ति को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता बताते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ से दीर्घायु जीवन की कामना की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. मनसुख सिंह मांडविया, गिरिराज सिंह, जितेंद्र सिंह, जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व सरमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रह्लाद सिंह पटेल,पेमा खांडू, सर्वदानंद सोनेवाल, तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भगवान से स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *