जाने,अलसी के बीज के क्या है फायदे

क्या आपको पता है अलसी के बीज को Flax seeds भी कहा जाता है। अलसी के बीज को कई लोग पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी खाते है। वजन कम करने के लिए अलसी के सेवन किया जाता है। अलसी के बीज से आप स्मूदी, लड्डू और भी बहुत चीजें बना सकते है। अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ-साथ लिग्नांस नामक फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। अ्लसी पाचन में सुधार करने, कब्ज को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग को कम करने में मदद करता है।तो आईये जानते है इसके फायदों के बारे में विस्तार से।

अलसी के बीज के फायदे :-

चार बड़े चम्मच अलसी के बीज दिन भर के फाइबर का 27% प्रदान करते हैं। जो पाचन स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है। फाइबर आपको तेजी से पेट भरा हुआ महसूस कराता है, वजन नियंत्रित करने में मदद, कब्ज की रोकथाम करता है। अलसी के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जिनमें से दोनों अलग-अलग तरीकों से मल त्याग में सुधार करता है।

अलसी के बीज कई तरीकों से हृदय स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं। अलसी के बीज रक्तचाप को कम करते हैं, लंबे समय तक इसका सेवन आपको लाभ पहुंचा सकता है।

अलसी के बीज त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। आप इसे त्वचा पर लगा और खा दोनो सकते है। अलसी में ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में होता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं और यह त्वचा कोशिकाओं को मजबूत करने और आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। अलसी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड त्वचा को टोन और कसने में भी मदद कर सकता है।

उच्च ब्लड शुगर टाइप 2 डाटबिटीज जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है। अधिक वजन होने से आपके हाई ब्लड शुगर का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन अलसी के बीज इसे रोकने में मदद कर सकता है।

यह‌ भी पढ़ें:-

रोजाना भीगे हुए बादाम को खाने के फायदे