संतरा बहुत एक बहुत ही टेस्टी और रसीला फल है। हम सभी जानते हैं, यह फल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में हमारी मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, संतरे के छिलके भी बहुत गुणकारी होते हैं।
ये हेल्थ संबंधी कई प्रॉब्लम को दूर करते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, फोलेट जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरीकों से फायदे पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं, संतरे के छिलके के अनगिनत फायदों के बारे में।
हृदय को रखे स्वस्थ :-
संतरे के छिलके हमारे दिल को स्वस्थ रखने में बहुत ही मददगार होते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड हेस्परिडिन की मात्रा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होते है। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बच सकते हैं।
फेफड़ों के लिए है फायदेमंद :-
संतरे के छिलके में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो फेफड़ों को कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
पाचन के लिए है लाभदायक :-
संतरे के छिलके पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम को कम करने में लाभदायक होता है। जिन लोगों को अपच या कब्ज की प्रॉब्लम होती है, उनके लिए ये छिलके बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद पेक्टिन पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में हेल्प करता है । पाचन संबंधी प्रॉब्लम को कम करने के लिए संतरे के छिलके की चाय पी सकते हैं। इसे खाली पेट पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित :-
डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे के छिलके जादुई रूप से काम करते हैं। इनमें मौजूद पेक्टिन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
वजन कम करने में है लाभदायक :-
संतरे के छिलके में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके अलावा, यह फाइबर से भी भरपूर होता है। जो भूख को नियंत्रित करता है। वेट लॉस डाइट में आप संतरे के छिलके की चाय शामिल कर सकते हैं। इससे वजन कम होने में सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
AC गारंटी में होने के बाद भी अगर कंपनी मांग रही है पैसे, तो यहां करें कम्प्लेन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check