जानें बच्चों में बॉडी वेट बढ़ने से कैसे रोकें

आज के समय ओबेसिटी की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है और यह ज्यादातर लोगों को अपना शिकार बना रही है। कम उम्र के भी बच्चे ओबेसिटी का शिकार हो रहे हैं। ओबेसिटी एक बड़ी समस्या है, परंतु यह स्वयं कई तरह के लाइफस्टाइल डिसऑर्डर और डिजीज का कारण बन सकती है। यदि आपका बच्चा मोटापे से ग्रसित है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है।तो आइये जानते है इससे कैसे पाए निजात।

बच्चों का वजन क्यों बढ़ता है:-

बच्चों के बढ़ते वजन का सबसे बड़ा कारण है जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स में अधिक मात्रा में कैलरी पाई जाती है, जिसकी वजह से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही कुछ जेनेटिक फैक्टर्स भी हैं, जिसकी वजह से बच्चों का वजन बढ़ाना शुरू हो जाता है। अगर बच्चा किसी ऐसी फैमिली से आता है जिनमें सभी लोग ओवरवेट हैं, तो बच्चे में भी यह जेनेटिकली ट्रांसफर हो सकता है और बच्चे का वजन बढ़ सकता है।

बच्चों में बॉडी वेट बढ़ने से कैसे रोकें:-

ज्यादा कैलरी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करे। बच्चों को शुरुआत से ये समझाती रहें की हाई फैट फूड्स जैसे कैंडी, कुकीज़, या केक सेहत के लिए उचित नहीं है।

खाना खाते वक्त बच्चों को टीवी देखने की आदत न डाले। नहीं तो बच्चे का वेट बढ़ने लगेगा।

बच्चों को घर के लंच, डिनर आदि के प्लान का हिस्सा बनाएं।

सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे पर्याप्त नींद ले रहे हों। नींद की कमी से उनका वजन बढ़ सकता है और वे ओबेसिटी का शिकार हो सकते हैं।

बच्चो को नियमित रूप से पारिवारिक गतिविधियों में शामिल करें, जैसे लंबी पैदल यात्रा, योग और सक्रिय खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चों की शारीरिक गतिविधियों का समर्थन करें।

यह भी पढ़ें:

छोटे बच्चों को खांसी से छुटकारा दिलाने के घरेलु उपाय