खून की कमी होने पर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

खून की कमी के कारण शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में खून कम होने लगता है जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह की कोशिकाएं होती हैं, एक श्वेत रक्त कोशिका और दूसरी लाल कोशिका। हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के कम होने से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और इसकी कमी का मुख्य कारण रक्त में आयरन की कमी माना जाता है। दरअसल, हीमोग्लोबिन आयरन से बनता है, यह लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक पदार्थ है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाता है।जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है तो लोग एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं इस समस्या से पीड़ित होती हैं। एनीमिया के कारण शरीर में आयरन के साथ-साथ विटामिन बी, सी, फोलिक एसिड और फाइबर भी कम हो जाता है। जिसके कारण धीरे-धीरे आपका शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि एनीमिया के कारण शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं और आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है।

खून की कमी होने पर दिखने लगते हैं ये लक्षण:

बहुत कमजोरी महसूस हो रही है,बार-बार चक्कर आना,साँस लेने में कठिनाई महसूस होना,सिर में भारीपन और हाथ पैर का ठंडा पड़ना

खून बढ़ने के लिए करें इनका सेवन 

  • पालक का सेवन: पालक में आयरन के साथ कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी, ई और फाइबर भी पाए जाते हैं। इसलिए खून की कमी होने पर आप इसका सेवन रोज करें।
  • सेब और खजूर: शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में सेब और खजूर का को ऐड करें। एनीमिया की समस्या से निजात दिलाने में सेबी और खजूर बेहद फायदेमंद है, रोज खाली पेट एक सेब और दस खजूर खाएं। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।
  • लहसुन: हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में लहसुन बेहद फायदेमंद है। आप लहसुन की चटनी, लहसुन का अचार खाएं।
  • ड्राई फ्रूटस: आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। इन्हें खाने से आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाएगी। साथ ही अखरोट और पिस्ता एनीमिया के लिए बहुत ही अच्छे ड्राई फ्रूट है, जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है।
  • चुकंदर: खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर बेहद लाभदायक सब्जी माना जाता है। इसमें बहुत ज़्यादा आयरन पाया जाता है इसलिए डॉक्टर भी एनीमिया के मरीजों को चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। आप इसका सेवन सब्जी, जूस, रायता या फिर सलाद के रूप में कर सकते हैं।
  • नींबू, गुड़ और शहद फायदेमंद : अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो नींबू, गुड़ और शहद फायदेमंद हो सकता है। रोजाना एक गिलास पानी में नींबू का जूस और उसमे एक चम्मच शहद डालकर पीएं। इससे  खून की कमी दूर हो जाएगी। अपनी डाइट में आप रोज गुड़ खाएं इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को पूरा करता है।

यह भी पढ़ें:

शरीर में खून के थक्के जमने से क्या होता है? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय