अगर आप भी ठंडी चाय को बार-बार गर्म करके पिटे है, तो यह खबर आपके लिए ही है

भारत एक ऐसा देश है जहा पर चाय से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं जिनके दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। कुछ लोग दिन भर में 3-4 बार या उससे भी ज्यादा बार चाय पीते हैं। चाय के ज्यादा उपयोग से हड्डियां कमजोर होती हैं। साथ ही कई तरह की शारीरिक समस्या भी हो सकती हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो एक बार में ढेर सारी चाय बना लेते हैं और जब उनका मन होता है तो उसे बार-बार गर्म करके पीते हैं। तो आइये जानते है कि क्या चाय को बार-बार गर्म करना चाहिए या नहीं या ऐसा करने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ते हैं।

अगर आपने चाय तुरंत यानी 15 या 20 मिनट पहले बनाई है तो आप उसे दोबारा गर्म कर सकते हैं। इसमें कोई नुकसान नहीं है। एक्सपर्ट का यह कहना है कि हमेशा ताजी चाय ही पीने की कोशिश करें। इसे दोबारा गर्म न करें तो अच्छा है। अगर आपकी चाय तुरंत ठंडी हो गई है तो आप इसे गर्म करके भी पी सकते हैं, लेकिन इसकी आदत न बनाएं।

अगर आप चाय को दोबारा गर्म करते है तो उसका स्वाद, सुगंध और सार खत्म हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आपने 4 घंटे पहले चाय बनाई है तो गलती से भी उसे दोबारा गर्म करके न पिएं। क्योंकि इससे शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है। इसमें बैक्टीरिया फैलने लगते हैं. कुछ ही घंटों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। दूधिया चाय में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। गलती से भी दूध वाली चाय दोबारा गर्म न करें।

भारत में ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। डायबिटीज के कारण दूध वाली चाय में बैक्टीरिया अत्यधिक बढ़ जाते हैं। जब आप दूध और चीनी के साथ चाय बनाते हैं तो वह तुरंत ठंडी और खराब हो जाती है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ जाता है और चाय बहुत जल्दी खराब हो जाती है। यह सच है कि अगर आप ठंडी चाय गर्म करके पीते हैं तो यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसलिए खासतौर पर गर्मियों में ऐसा न करें।

यह भी पढ़े:

अगर आप भी अपने फ़ोन के बार-बार हैंग होने से है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स