पीरियड में होने वाले दर्द से कैसे राहत दिलाता है,अरंडी का तेल

ज्यादातर महिलाएं पीरियड के दर्द से गुजरती हैं। कुछ महिलाओ को यह दर्द कभी-कभार होता है और इसे मैनेज किया जा सकता है। कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इसे दूर करने के लिए कई तरह के चीजों को अपनाया जाता हैं। भारत में कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल प्राचीन चिकित्सा पद्धति में प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसे माहवारी के दर्द से राहत दिलाने में कारगर माना जाता रहा है।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

अरंडी का तेल लेबर पेन बढ़ा सकता है :-

कुछ देशों में अरंडी के तेल का उपयोग प्रसव पीड़ा प्रेरित करने के लिए भी किया जाता था। हाल के कुछ वर्षों में इसका प्रयोग पीरियड पेन को कम करने में भी बढ़ा है।

सूजन को कम करे :-

अरंडी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, रिसिनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन ई, फेनोलिक एसिड, अमीनो एसिड, टेरपेनोइड्स और फाइटोस्टेरॉल सहित कई लाभकारी घटक शामिल होते हैं। दर्द वाली जगह पर लगाने से सूजन कम हो सकती है। ब्लड और लिम्फेटिक फ्लूइड उत्तेजित हो सकता है। अरंडी के तेल से माहवारी से होने वाला क्रैम्प कम हो सकता है।

कैसे पीरियड पेन को कम करता है:-

अरंडी का तेल स्वस्थ वेंस ब्लड और लिम्फेटिक फ्लूइड को उत्तेजित करने में सहायक होता है। यह पेल्विक फ्लोर में जमाव को कम करने में मदद करता है और मेटाबोलिजक वेस्ट को कम करता है।

लिम्फेटिक सिस्टम वेसल्स का एक नेटवर्क है, जिसके माध्यम से विषाक्त पदार्थ और मेटाबोलिक वेस्ट महत्वपूर्ण अंगों से आसपास के ऊतकों में चले जाते हैं। इसके अलावा, ये ब्लड में भी चले जाते हैं। जरूरी इम्यून फंक्शन के लिए हेल्दी लिम्फेटिक सिस्टम महत्वपूर्ण है। अरंडी का तेल न केवल लिम्फेटिक सर्कुलेशन को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है, बल्कि लिम्फेटिक फ्लूइड में टी-सेल उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। टी-कोशिकाएं प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये कोशिकाएं बैक्टीरिया और वायरस जैसे बाहरी तत्वों को मारने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

कैस्टर आयल ब्लड फ्लो को उत्तेजित करता है। कैस्टर आयल से गर्भाशय में ताजा, ऑक्सीजन युक्त और पोषक तत्वों से भरपूर ब्लड ले जाने में मदद मिल सकती है। इससे सहायक एंडोमेट्रियम लाइनिंग बनाने में मदद मिलती है। हेल्दी लाइनिंग को उत्तेजित करने से एंडोमेट्रियम को आसानी से निकलने में मदद मिलती है। इससे पीरियड पेन कम हो जाती है।

अरंडी के तेल में पारंपरिक रूप से एमेनगॉग के रूप में क्लसिफाई किया गया है। इसका मतलब है कि यह पीरियड फ्लो को उत्तेजित करने वाला माना जाता है। इसे पेन रिलीविंग प्रॉपर्टी वाला भी माना जाता है। यह सूजन को भी कम कर सकता है, जिससे पीरियड पेन और पीरियड क्रैम्प से राहत मिल सकती है। इसे पीया भी जा सकता है, क्योंकि यह तुरंत असर करता है। लेक्सेटिव गुण के कारण यह कब्ज को भी दूर कर देता है।

अक्सर गतिहीन जीवनशैली के कारण सही तरीके से केवल लिम्फेटिक सिस्टम को उत्तेजित करना और भी जरूरी होता जा रहा है। हमारी कमर में विभिन्न प्रकार के आवश्यक लिम्फ नोड्स होते हैं, जो सबसे महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा करने में मदद करते हैं, इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर तरीके से काम करने के लिए सर्कुलेशन को सही तरीके से उत्तेजित करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें-

 

आंवले के रस के कई संभावित लाभ हैं, जानिए ये मधुमेह में कैसे मदद करता है