जानिए कैसे,कब्ज और सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाता है अदरक और लहसुन का पेस्ट

लहसुन और अदरक का उपयोग हम अपने रोजाना के भोजन में करते है,ये भोजन का टेस्ट बढ़ाने के साथ हमारे स्वास्थ के लिए भी लाभकारी है.अक्सर महिलाएं पहले से ही अदरक लहसुन का पेस्ट तैयार करके रख लेती है। मगर अधिकतर महिलाएं इस पेस्ट को लंबे वक्त तक स्टोर करने में सफल नहीं हो पाती है,तो आइये जानते है लहसुन और अदरक के फायदों के बारे में विस्तार से

अदरक के फायदे:-

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए अदरक को सुखाकर या पाउडर के फॉर्म में प्रयोग किया जाता है। इसमें जिंजरोल नाम का बायोएक्टिव कंपाउड पाया जाता है, जो मेडिसिनल प्रापर्टीज से भरपूर है। अदरक में पाया जाने वाला नेचुरल ऑयल गट हेल्थ को मज़बूत बनाने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंटस और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं।इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव दूर होता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाया जा सकता है। अदरक में जिंजरोल और शोगोल नाम के फेनोलिक कंपाउड पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखते हैं।

लहसुन के फायदे:-

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर है। लहसुन को खाने से कब्ज, सूजन और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लहसुन मुक्त कणों से शरीर का रक्षा करता है। लहसुन का साइंटीफिक नेम एलियम सैटिवम है, जिसमें एलिन कंपाउड प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है, जो शरीर को मौसमी संकमण से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा शरीर को हार्मफुल बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करता है। इसको आहार में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है।

ये भी पढ़ें-

 

जानिए कैसे ये आहार थायरॉयड को कम करने में कर सकते है मदद