हार्ट हेल्थ के लिए गर्मी के मौसम में रखें इन बातो का ध्यान,नहीं तो झेलनी पड़ सकती है आपको ये समस्या

गर्मी की शुरुआत हो गई है. धूप की किरणों के चलते शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी बढ़ने लगती है, जो हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या का कारण बन जाता है। इससे शरीर को लो सोडियम और लो पोटेशियम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गर्मियों में आर्टरीज भी ओपन हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। ज्यादा देर तक गर्मी में रहने से हाईपरटेंशन का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और कुछ लोगों को लो बीपी की प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ता है।

गर्मी के मौसम में आमतौर पर लोगों को हीट रैश या हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ता है। मगर वे लोग जो हृदय रोग से ग्रस्त हैं, उन्हें गर्मी के मौसम में थकान और कमज़ारी बढ़ने लगती है। अधिकतर हदय संबधी समस्याओं को भी लोग लू समझने लगते हैं। जबकि गर्मी में हृदय रोगियों को उल्टी, थकान, सिरदर्द, भ्रम और मांसपेशियों में ऐंठन का सामना करना पड़ता है।

हार्ट के हेल्थ के लिए गर्मी के मौसम में कैसे रखें इन चीजों का ध्यान

ज्यादा मात्रा में पानी पिएं :-

गर्मी के मौसम में बाहर निकलते ही हर 20 मिनट में पानी जरूर पीएं। इससे शरीर का टेम्प्रेचर नियंत्रित रहता है और शरीर में पानी की मात्रा भी बनी रहती है। गर्मी में लोग पानी पीना भूल जाते है ऐसे में टाइमर सेट करके पानी का सेवन करते रहना चाहिए। वहीं फ्रूट जूस, सोडा, अल्कोहल और कैफीन के उपयोग से दूर रहना चाहिए। अल्कोहल का ज्यादा उपयोग करने से शरीर में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता।

ढीले कपडे पहने :-

अपने शरीर को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए लूज़ फिटिंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आप धूप में बाहर निकलने का सोच रहे है तो लाइट कलर के कपडे का चुनाव करे। इससे बार बार आने वाले पसीने की प्रॉब्लम कुछ हद तक कम हो जाती है। सन ग्लासिस के अलावा हैट पहनें और सनस्क्रीन भी अप्लाई करें, ताकि शरीर को सन डैमेज से बचाया जा सके।

शरीर को जितना हो सके ठण्डा रखे :-

लगातार गर्मी में बैठने से बचे और कुछ समय पंखें और AC में रहने से शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसके अलावा कूल शावर और आइस पैक भी शरीर को ठंडक प्रदान करने में हेल्प करते हैं और ब्लड फ्लो उचित बना रहता है। हार्ट पेसेंट को गर्मी में बाहर निकलना अवॉइड करना चाहिए।

सुपाच्य भोजन करे :-

गर्मी में जितना हो सके तेज़ मिर्च मसाले वाले खाने से परहेज़ करना चाहिए।और खाने की छोटी छोटी मील्स लें। खाने में सूप, सलाद, फ्रूट्स लें। साथ ही हेल्दी पेय पदार्थ का उपयोग करें। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है और पाचन संबधी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

सुबह उठकर व्यायाम करें :-

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह उठकर कुछ देर व्यायाम करना चाहिए। इससे रक्त का प्रवाह नियंत्रित रहता है। इसके हाई ब्लड प्रैशर की प्रॉब्लम भी कम हो जाती है।

यह भी पढ़े:

गर्मी से बचाएगा ये देसी शर्बत, प्रोटीन की कमी भी होगी पूरी