स्किन को लंबे समय तक जवां रखने के लिए अपनाये इन घरेलू नुस्खों को

बहुत अधिक धूप के संपर्क में आने से और पॉल्यूशन से हमारी त्वचा खराब होती हैं, लेकिन क्या आपको पता है स्किन से जुड़ी कई सारी समस्या के लिए हमारी कुछ आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। फेस पर समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियों का सीधा कनेक्शन हमारी गलत खान पान की आदत से है। जिसके कारण 30 की उम्र में ही फेस पर बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं, इन्हें दूर करने का एकमात्र तरीका मेडिकल ट्रीटमेंट ही नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपायों से भी रिंकल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। तो आइये जानते है इसके बारे में बिस्तार से।

एग व्हाइट का करे उपयोग :-

एग व्हाइट से भी रिंकल्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। अंडे को तोड़कर उसकी सफेदी को फेटकर अपने फेस पर लगा लें। एग व्हाइट त्वचा में कसावट लेन का काम करता है। यह छोटी-छोटी फाइन लाइंस को भी कम करता है। एग व्हाइट पोर्स को खोलता है और त्वचा से एक्स्ट्रा सीबम को एब्जॉर्ब करता है।

नारियल तेल का उपयोग :-

फेस पर जहां- जहां रिंकल्स नजर आते हैं, वहां पर नारियल तेल से मालिश करें। साथ ही नारियल तेल की मालिश से चेहरे की चमक भी बढ़ती है। ये फेस के रिंकल्स को मिटाने में हेल्प करेगा क्योंकि नारियल तेल स्किन को मॉयश्चराइज रखता है।

एलोवेरा का उपयोग :-

एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकालकर फेस पर इससे मालिश करें। एलोवेरा में विटामिन ई की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो त्वचा के टेक्सचर को सुधारती है। आप चाहें तो एलोवेरा को एग व्हाइट के साथ मिक्स करके भी फेस पर लगा सकते हैं। यह फेस पैक डाई स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

ग्रीन टी का उपयोग :-

चेहरे की रिंकल्स के लिए आप ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर उपयोग कर सकती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्किन, रिंकल्स को कम और स्किन के ढीलेपन को कम करने में मदद करता है।

दही का उपयोग :-

दही में ऑलिव ऑयल को मिला करके पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को रिंकल्स वाली जगह पर लगाएं। वैसे इसे पूरे फेस पर भी अप्लाई कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और दूसरे नेचुरल एंजाइम्स पोर्स को साफ करते हैं, त्वचा को टाइट करते हैं और रिंकल्स की प्रॉब्लम दूर करते हैं।

यह भी पढ़ें:

सुबह के नाश्ते में इस स्वादिष्ट चीला का उपयोग करके आप भी अपना वजन कर सकते है कम