इन फलों को रोजाना खाने से किडनी स्टोन की समस्या से मिलेगा छुटकारा

बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें लोगों को हमेशा किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम का शिकार बना देती हैं। किडनी हमारे शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा है। यह हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलता है और खून को भी साफ करता है, किडनी कई वजहों से हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है।

किडनी स्टोन की समस्या हमारे गलत खानपान की वजह से होता है। यह समस्या किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। यह परेशान करने वाली और दर्दनाक स्थिति हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस प्रॉब्लम से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव किया जाए। हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

इस फूड आइटम्स को शामिल कर किडनी स्टोन से बच सकते हैं

प्रोबायोटिक फूड आइटम्स है मददगार :-

दही, योगार्ट, केफिर और सॉकरौट जैसे फर्मेंटेड फूड्स गट हेल्थ को अच्छा बनाने में बहुत मदद करते है, जिससे पथरी रोकने में भी बहुत हेल्प मिलती है।

​हल्दी का उपयोग :-

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी कई प्रॉब्लम का रामबाण इलाज है। किडनी स्टोन से बचाने में भी यह बहुत ही सहायक साबित हो सकता है। आप इसे चाय, सूप, स्टू और डिटॉक्स पानी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हल्दी किडनी को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में हेल्प करती है।

खट्टे फल का उपयोग :-

रोजाना संतरे, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करे। इससे किडनी स्टोन को रोकने में काफी सहायता मिलती है। इसमें मौजूद उच्च एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रेट लेवल के कारण होता है, जो किडनी में पथरी नहीं होती।

अदरक का उपयोग :-

अदरक कई गुणों से भरपूर होता है। ये किडनी स्टोन को रोकने में हेल्प करती है। इसकी चाय पीने या डिटॉक्स वॉटर या हेल्दी स्मूदी पीने से सूजन को कम करने में हेल्प मिल सकती है और पथरी बनने की संभावना कम हो जाती है।

अजवाइन का उपयोग :-

अजवाइन शरीर में पानी जमा नहीं होने देती हैं और यूरिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में हेल्प कर सकते हैं, जो किडनी स्टोन को बनने से रोकता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

खीरा का उपयोग :-

खीरे में पानी की अधिक मात्रा होती है और जिससे यूरिन का प्रोडक्शन बढ़ाता और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में हेल्प करता है।

सेब​ का उपयोग :-

सेब में कई पोषक तत्व पाए जाते है, सेब डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और पथरी को बनने से रोकने में हेल्प कर सकता है।

पानी का उपयोग :-

किडनी स्टोन से बचने के लिए हमें अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। खूब पानी पीने से शरीर में मौजूद वह पदार्थ पतले हो जाते हैं, जो पथरी बनने का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़े:

जानिए कैसे, पंखे में मात्र एक कंडेंसर लगाने से स्पीड के साथ हवा भी मिलेगा ठंडी-ठंडी, कूल-कूल