बासी रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे कई अनगिनत फायदे, जानिए कैसे

हमेशा जब घर में खाना बनता है तो एक-दो रोटी अधिक बन ही जाती है। कई लोग रात की बनी रोटी को खाने से हिचकिचाते है। इन बची हुई रोटियों को या तो गाय और कुत्ते को खिला दी जाती है या फिर फेंक दी जाती है। बासी रोटी ज्यादातर लोग इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उनको लगता है कि ये रोटी उनके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। क्या आप जानते हैं कि ये बासी रोटी आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि समय से पहले बासी रोटी में हेल्दी बैक्टीरिया का विकास हो जाता है। यही हेल्दी बैक्टीरिया हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता हैं। अगर आप बासी रोटी सुबह खाते हैं तो आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी समस्याओ को दूर कर सकते है

बासी रोटी के फायदे

पैदा होते हैं लाभकारी बैक्टीरिया :-

गेहूं के आटे से बनीं ताजी रोटियां स्वस्थ के लिए लाभकारी मानी जाती है। लेकिन अगर आप बासी रोटी के गुण के बारे में जान लेंगे तो आप बासी रोटी को फेकने से बच जायेंगे। जी हां, सुनने में यह थोड़ा अटपटा लगे पर यह सच है। दरअसल जब रोटी बासी हो जाती है तो उसमें कुछ लाभकारी बैक्टीरिया पनप जाते हैं। बासी रोटी में ग्लूकोज की मात्रा भी कम होती है।

बीपी को करे कंट्रोल :-

सुबह खाली पेट बासी रोटी का उपयोग आपके बॉडी टेंपरेचर को नियंत्रित रखने और बीपी कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, ये हाई बीपी हो या लो बीपी, हर प्रकार के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। ये आपके ब्लड वेसेल्स को रिलेक्स करती है और बीपी को कंट्रोल करती है।

वजन घटाने में सहायक :-

बासी रोटी, वेट लॉस में भी काम कर सकती है। दरअसल, ये प्रोटीन और फाइबर दोनों से भरपूर है और सुबह से ही आपके पेट का मेटाबोलिज्म बढ़ा देती है। साथ ही सुबह बासी रोटी खाने से आपको दिन भर क्रेविंग नहीं होगी जिससे आप बेकार के खाने से बचेंगे। इस तरह ये वजन घटाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।

एसिडिटी से राहत :-

ऐसे तो लोगों को लगता है कि बासी रोटी से एसिडिटी हो सकती है। लेकिन, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अगर आप बस 1 बासी रोटी ठंडा दूध के साथ लेते हैं तो ये एसिडिटी और कब्ज की प्रॉब्लम से बचाव में मदद कर सकती है। ये सीने में जलन, कब्ज और पित्त से जुड़ी प्रॉब्लम को कम कर सकती है। तो, बासी रोटी खाएं, और इन समस्याओं से बचे रहें।

व्यायाम करने वालों के लिए लाभदायक :-

जिम जाने वालों के लिए बासी रोटी बहुत लाभकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ना केवल मसल्स को मजबूत बनाते हैं बल्कि कसरत के समय होने वाली थकान भी महसूस नहीं होने देते।

ओट्स से अच्छा है बासी रोटी :-

बासी रोटी पूरी तरह से हेल्दी नाश्ता है। यह रेडी टु ईट ओट्स से कहीं ज्यादा हेल्दी है। बासी रोटी में गेहूं की सारी खूबियां होती हैं साथ ही फाइबर होता है। इसमें सोडियम कंटेंट कम और लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स होता है। इन सारे गुणों के चलते बासी रोटी को हेल्थ, डाइजेशन, शुगर कंट्रोल करने और वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे है Phone Tapping के शिकार, जानिए Phone Tapping के क्या है नियम