एक्सपर्ट भी मानते है पेट की सलामती के लिए अपने नाश्ते में इन्हे अवश्य खाएं

ऐसा देखा गया है की अगर आप किसी तरह की पेट की समस्या से परेशान है तो आपको कई और बीमारियां भी घेर लेती है पाचन को स्वस्थ शरीर की कुंजी कहा जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए डाइजेशन को हेल्दी रखना महत्वपूर्ण होता है। सुबह उठकर सुबह का पहला आहार हम क्या ले रहे है ये हम पर निर्भर करता है। ऐसा माना गया है की दिन की शुरुआत हेल्थी ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए।हेल्थी ब्रेकफास्ट आपको स्वस्थ रखने के साथ बीमारियों से दूर रखता है और साथ ही दिन भर काम करने के लिए अच्छी एनर्जी भी प्रदान करता है। हम सभी को नाश्ता जरूर करना चाहिए। इसको छोड़ना सेहत के लिए  नुकसानदायक साबित हो सकता है। नाश्ते में हमें इसे चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हम हमेशा हेल्दी रह सके और जैसा कि आपको पता है को हमारे शरीर में आंत में लाखों बैक्टीरिया पाए जाते हैं। साथ ही कुछ अच्छे बैक्टीरिया जो पेट के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए जरूरी होते हैं। इनका पाचन में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

केला का सेवन

अगर आप केले को नाश्ते का हिस्सा बना रहे है तो आप सभी पेट संबंधी समस्याओं से दूर रह सकते हैं। केले का सेवन करने से शरीर में गुड बैक्टीरिया सही रहते है और केला में फैट और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। केले में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हो सकते हैं।

सेब का सेवन

अगर आप सेब का सेवन अपने नाश्ते में करते है तो पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें बहुत सारे एंटी-ऑक्सीडेंट प्यार जाते हैं, एंटी-ऑक्सीडेंट की वजह से सूजन को कम करने में मदद मिलती है। सेब में फाइबर भी पाए जाते हैं जो पाचन के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद  करते हैं।

अदरक का सेवन

अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होता है। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है। इस के अलावा गैस और कब्ज से भी इसमें आराम मिलती है।

दही का सेवन

दही को खाने से शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है। दही प्रोबायोटिक्स की तरह कार्य करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।  इसमें गुड कार्ब्स का संतुलन होता है।

ओट्स का सेवन

अगर आप नाश्ते में ओट्स का सेवन करते है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स में फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है।  फाइबर को पाचन के लिए अच्छा माना गया है साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बल्ड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़े:आलू से परहेज करना पड़ सकता है भारी, जानिए कैसे