बिना ब्रश किए कुछ भी खाना आपके मसूड़ों को पंहुचा सकता है नुकशान

जैसे हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते है ठीक वैसे ही अपने ओरल यानी मुंह की हेल्थ का भी ध्यान रखना बहुत जरुरी है। अगर व्यक्ति की ओरल हेल्थ खराब हो तो उसे कई तरह की हेल्थ संबंधी प्रॉब्लम होने का डर होता है। इसलिए हमेशा अपने मुंह की सफाई का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। हमें रोजाना मुंह की सफाई के लिए सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश जरुर करना चाहिए। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु नस्ट हो जाते हैं। अगर इन हानिकारक बैक्टीरिया को साफ नहीं किया जाएं तो यह पेट में चले जाते हैं जिसके कारण हेल्थ संबंधी प्रॉब्लम हो सकती है।

कुछ लोगो को बिना ब्रश किए ही चाय पिने की आदत होती हैं लेकिन यह गलत आदत आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तो आइये जानते है इनके बारे में विस्तार से।

दिल की बीमारियों का हो सकता है खतरा:-

बिना ब्रश किए हुए कुछ भी खाने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दांतों पर जमा प्लाक, बैक्टीरिया और गंदगी शरीर में जाकर दिल की नसों को अवरुद्ध कर देती है जिसके कारण नसों में ब्लॉकेज की प्रॉब्लम होती है। इसके कारण दिल तक ब्लड सर्कुलेशन भी कम हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकशानदायक:-

अगर गर्भवती महिलाएं बिना ब्रश किए कुछ भी खा लेती हैं तो इससे सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि उनके पेट में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इसके कारण प्रीमेच्योर डिलीवरी, जन्म के बाद बच्चे का वजन कम होना और कई सारी अन्य प्रॉब्लम हो सकती हैं।

मसूड़े के लिए हानिकारक :-

अगर आप ब्रश नहीं करते तो इससे आपके मसूड़े कमजोर होने लगते हैं। हानिकारक बैक्टीरिया के कारण इनमें सूजन, फूलना और खून निकलने जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। दांतों में बिना ब्रश किए हुए खाना खाने के कारण प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े:

बच्चों का चश्मा हटाने के लिए अपनाएं गाजर के साथ और भी जरूरी खाद्य पदार्थ