अंजीर हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं सुबह अंजीर का पानी पीने से आपको कितने सारे फायदे मिलेंगे। पोटैशियम से भरपूर यह पानी हाई बीपी को नियंत्रित करता है। इसके अलावा रक्त शर्करा का स्तर भी नार्मल करने में हेल्प करता है। अंजीर को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है, इसमें कई गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। अंजीर पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
अंजीर मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर का पानी पीने से स्वास्थ को बहुत फायदे होते हैं। जी हां, सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से शरीर की कई प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं, इसके अनगिनत फायदों के बारे में।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त :-
अंजीर का पानी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करता है। सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है। इसके अलावा यह पानी आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
हृदय को रखे स्वस्थ :-
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। यह फाइबर और पोटैशियम का समृद्ध स्रोत है। इस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे।
वेट कम करने में मददगार :-
आप अपनी वेट लॉस डाइट में अंजीर का पानी शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों को वजन कम करना है, वो सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं, यह बहुत ही फायदेमंद होगा। आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जिससे वजन कम होने में हेल्प मिलेगी। पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर में रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने में भी हेल्प करता है। माना जाता है कि टाइप-2 डायबिटीज में अंजीर का पानी पीने से ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। चाहें तो आप अंजीर को स्मूदी या सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।
हाई बीपी को करे नियंत्रित :-
अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जिन लोगों का हाई बीपी की प्रॉब्लम है, उन्हें रोजाना अंजीर का पानी पीना चाहिए, जिससे रक्तचार का स्तर नार्मल हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
बुखार आने पर कही आप भी तो नहीं ले रहे है बार-बार पैरासिटामोल, जानिए इसके नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check