केले में मौजूद न्यूट्रिशन से रिंकल्स की समस्या को चुटकियो में करे दूर,जानिए कैसे

केला हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ ये हमारे स्किन के लिए भी बहुत ही उपयोगी फल है। इसके रोजाना उपयोग से आप त्वचा से जुड़ी कई प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। केला के उपयोग से आप बढ़ती उम्र में भी नजर आएंगे यंग और ब्यूटीफुल। केला हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। जिसे खाने से हमारे शरीर के लिए जरूरी कई सारे न्यूट्रिशन की पूर्ति होती है। वैसे केला स्वास्थ के साथ-साथ हमारी स्किन को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। केले में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट ये सारे न्यूट्रिशन त्वचा को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। और सिर्फ फल ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है। केले के छिलके में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। जिसके उपयोग से रिंकल्स की प्रॉब्लम दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही केले में पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है। तो आइये जानते है कैसे करना है इसका उपयोग।

रिंकल्स दूर करने में ऐसे करें केले के छिलके का उपयोग

बेसन के साथ करे उपयोग :-

बेसन का उपयोग आज से नहीं, बल्कि बहुत पहले से खूबसूरती को बढ़ाने और कायम रखने के लिए किया जा रहा है। इसमें एंटी एजिंग और एक्सफ़ोलिएशन गुण होते हैं, जो स्किन की गहराई से सफाई कर उसे निखारने का काम करते हैं।

इसके लिए 1 टेबलस्पून बेसन लें।
इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं।
अब इसमें केले को छिलके को भी पीसकर डालें और सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।

चेहरे के साथ आप इसे हाथ- पैरों पर भी लगा सकती हैं।

जल्द रिजल्ट के लिए हफ्ते में दो से तीन बार उपयोग करें।

केले का छिलका रब करें

ये सबसे आसान तरीका है।

इसके लिए अच्छे से पहले चेहरे को साफ कर लें।

केले के छिलके लें और इसके अंदररूनी हिस्से से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।

10-15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर ऐसे ही छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे आप रोजाना उपयोग करें। हफ्ते भर में ही फर्क दिखने लगेगा।

चुकंदर के रस के साथ करे उपयोग :-

चुकंदर में मौजूद आयरन और विटामिन्स दाग-धब्बे दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

इसके लिए 1 टेबलस्पून चुकंदर का रस लें।

इस रस में लगभग 1 टेबलस्पून ही एलोवेरा जेल मिलाना है।

इसके साथ इसमें 1 टेबलस्पून केले का छिलका पीसकर मिला दें।

सारी चीज़ों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

हफ्ते में 3-4 बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

हनुमान जी की पूजा के बाद बोली सुनीता केजरीवाल, सबका कष्ट दूर करें ,मेरी भी