ज्यादा प्रोटीन का सेवन आपके शरीर को पंहुचा सकता है नुकसान

प्रोटीन शेक आजकल खूब ट्रेंड में है , आज कल के युवा प्रोटीन शेक का बहुत ज्यादा उपयोग करते है। आम लोग हों या सेलिब्रिटीज सभी ने इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना लिया है। जो लोग जिम या वर्कआउट करने वाले है। वो लोग प्रोटीन शेक को बहुत हेल्दी मानते हैं। ये शरीर की मांसपेशियों के अच्छे हेल्थ के लिए जरूरी है लेकिन इसकी अधिक मात्रा हेल्थ को नुकसान भी पंहुचा सकती है। ऐसे में अगर आप भी इसका ज्यादा उपयोग कर रहे हैं तो इससे बचने की जरूरत है। ज्यादातर लोग प्रोटीन शेक से होने वाले नुकशान से अनजान होते हैं और वे लगातार इसका उपयोग करते रहते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

एलर्जी का होने का खतरा :-

रूटीन में प्रोटीन शेक पीने वाले लोगों में हमेशा एलर्जी होने मामले सामने आते हैं। ध्यान रहे कि बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के किसी प्रोटीन शेक का उपयोग न करें। प्रोटीन शेक के ज्यादा पीने से पेट में दर्द, दस्त, गले में सूजन, स्किन बर्न, छाती में जकड़न और सांस फूलने की प्रॉब्लम हो सकती है।

किडनी में स्टोन का खतरा :-

प्रोटीन शेक के ज्यादा उपयोग का साइड इफेक्ट, किडनी स्टोन के रूप में भी देखने को मिलता है। चूंकि हाई प्रोटीन सप्लीमेंट जैसे प्रोटीन शेक कैल्शियम कन्संट्रेशन को बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है. यह सीधे तौर पर आपके लिवर को काफी नुकसान पंहुचा सकता है।

इंसुलिन का लेवल बढ़ाये :-

प्रोटीन शेक का सेवन अगर आप भी रोजाना एक्सराइज के बाद करते हैं तो इससे इंसुलन का लेवल बढ़ सकता है, इसलिए ऐसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से पहले इसके इंग्रेडिएंट्स का पता लगा लें, तभी आप खतरे से बच सकते हैं।

पिंपल्स की प्रॉब्लम :-

शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए प्रोटीन का उपयोग बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे नए सेल्स बनते हैं और पुराने सेल्स की मरम्मत होने लगती है, लेकिन इसकी वजह से फेस पर मुंहासे भी आ सकते हैं।

यह भी पढ़े:

अगर आप भी ज्यादा कॉफी पीने के है शौक़ीन, तो जान ले इसके नुकशान