भारत में रीलॉन्च होगा चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Honor, अगले वर्ष होगी लोकल मैन्युफैक्चरिंग

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Honor का भारत में रीलॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए एक लोकल कंपनी के साथ लाइसेंसिंग डील की गई है। Honor का अगले वर्ष देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने का टारगेट है। पिछले वर्ष Honor ने देश में अपने स्मार्टफोन्स की बिक्री बंद कर दी थी।

Counterpoint Research के वाइस प्रेसिडेंट, Neil Shah ने बताया, “Honor की मालिक Huawei Technologies के लिए भारत लगभग तीन वर्ष पहले तक कभी एक फोकस मार्केट नहीं था। इसके बाद Honor ने इस ब्रांड को अलग कर अपनी स्ट्रैटेजी का दोबारा आकलन किया था।” Honor ने गुरूग्राम की कंपनी Honor Tech के साथ लाइसेंसिंग डील की है। यह Honor स्मार्टफोन्स के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च करेगी। इसकी मिड-रेंज सीरीज अगले महीने लॉन्च हो सकती है। Honor के CEO, Madhav Sheth ने बताया, “भारत में बाद में सभी फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। पहले केंद्र सरकार के साथ यह चुनौती थी कि एक ब्रांड (चाइनीज) को कैसे भारत में जवाबदेह बनाया जा सकता है।” इससे पहले Sheth चीन की स्मार्टफोन मेकर Realme में सीनियर पोजिशन पर थे।

देश में Realme का बिजनेस बढ़ाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पिछले कुछ वर्षों में चीन की कंपनियों के लिए भारत में मुश्किलें बढ़ी हैं। केंद्र सरकार ने चीन के बहुत से ऐप्स को प्रतिबंधित किया है। इसके अलावा इन कंपनियों के इनवेस्टमेंट पर स्क्रूटनी भी बढ़ाई गई है। देश में Honor का मुकाबला Samsung, Xiaomi, Vivo और Realme जैसे स्मार्टफोन मेकर्स से होगा।

Honor ने भारत में Pad X9 टैबलेट लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लाए गए Honor Pad X8 की जगह लेगा। Honor Pad X9 में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसे स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्राइस 14,499 रुपये का है। इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। इसे 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Honor Pad X8 की तुलना में इसमें सुधार किए गए हैं। इस टैबलेट में 11.5 इंच डिस्प्ले 2K (2,000 x 1,200 पिक्सल) का रिजॉल्यूशन, 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 400 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicUI 7.1 पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। Honor Pad X9 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसकी 7,250 mAh की बैटरी 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढे –

ऐसा क्यों कहते हैं चीनी से लाख गुना बेहतर है शहद? ये कारण जान आप भी इस्तेमाल करने लगेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *