cherry benefits: इसे अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाने से मिलते हैं ये लाभ

खट्टी मीठी चेरी का मौसम अब शुरू ही हो चुका है और ये हर किसी को पसंद भी आती है। चेरी को आपने अक्सर अपने जूस और शेक में शामिल होते हुए देखा होगा चेरी का स्वाद तो बेहतर होता ही है इसके अलावा यह सेहत से भी भरपूर होता है चेरी में  विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम और आयरन पाए जाते  साथ ही कुछ और पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर, फॉस्फोरस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ये भी पाए जाते हैं। अगर आप इस चेरी का सेवन करते है तो इससे वजन कम करने में लाभ मिलता है और विभिन्न परेशानियों भी दूर हो सकती है। चेरी के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती जाती है। मिनरल्स से भरपूर चेरी का सेवन  बच्चों का बहुत पसंद आता है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. यह अंदर से मीठी होती है और बहुत ही छोटा फल होता है जिसके भूत से स्वास्थ्य लाभ होते है।  चेरी वजन कम करने में महत्वपूर्ण रोल निभाती है. आइए जानते हैं चेरी के  फायदे,

इम्यूनिटी

चेरी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। चेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। चेरी का सेवन करने से आप कई तरह के रोगों से बचे रहते हैं।

वजन को नियंत्रित करती है

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनको अपने डायट में चेरी को अवश्य शामिल करना चाहिए। चेरी का सेवन हमारे शरीर से चर्बी को कम करने में मदद करता है। चेरी में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में हमारी मदद करता है और साथ ही इससे मोटापे की समस्या में भी फायदा हो सकता है।

अर्थराइटिस

अर्थराइटिस के मरीज अगर चेरी का सेवन करते हैं तो यह इनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चेरी में कुछ तत्व जैसे फ्लेवोनॉएड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की हड्डियों और जोड़ों में हों वाले दर्द को कम करने में सहायता करते हैं। चेरी का सेवन हमारे शरीर में जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

अनिद्रा

जो लोग नींद नहीं आने से परेशान रहते है, उन लोगों के लिए चेरी लाभकारी होती है। चेरी का सेवन से रात  अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है। चेरी में तत्व होते है जोकि मेलाटोनिन  और एंथोसायनिन के नाम से जाने जाते है, वो नींद को  इंड्यूस करने में असरदार साबित होता है।

यह भी पढ़े:खुबानी का सेवन क्यों है सेहत के लिए बेमिसाल, आइए जानें