लेटेस्ट न्यूज़

October, 2023

  • 27 October

    अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाक रेंजर की गोलीबारी करीब सात घंटे तक जारी रही, दो घायल: बीएसएफ

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय चौकियों और आम नागरिकों के इलाकों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के, सीमा पार पाकिस्तान रेंजर की ओर से की गई गोलीबारी करीब सात घंटे तक जारी रही। एक आधिकारिक बयान में बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान रेंजर ने मोर्टार दागे और भारी …

  • 27 October

    अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को गश्त कर रहे उप निरीक्षक आशीष यादव ने एक सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिया के पास से आशीष गर्ग नामक व्यक्ति को गिरफ्तार …

  • 27 October

    शिवाजी महाराज ने ‘आततायी’ औरंगजेब के वक्त में हिंदवीं साम्राज्य की स्थापना की: आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का दुश्मन के प्रति व्यवहारभगवद्गीता के अनुरूप था, जो सज्जन की रक्षा और दुष्टों के विनाश की शिक्षा देती है। आदित्यनाथ ने गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कहे गए संस्कृत के श्लोक ‘परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्’ का जिक्र किया और कहा कि जब भी भारतीय …

  • 27 October

    2014 तारीख नहीं बल्कि बदलाव था, लोगों ने हमें स्वीकारने के लिए ‘आउटडेटेट’ फोन खारिज किए: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साल 2014 को सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि ‘बदलाव’ करार दिया। उन्होंने कहा कि तब लोगों ने पुरानी हो चुकी स्क्रीन वाले फोन की तरह तत्कालीन सरकार को खारिज कर दिया और उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को मौका दिया। मोदी ने यहां ‘इंडिया मोबाइल …

  • 27 October

    केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के पास जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का साहस नहीं: उमर अब्दुल्ला

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दावा किया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का साहस नहीं है और यदि संसदीय चुनाव कराना अनिवार्य नहीं होता, तो ये चुनाव भी नहीं कराए जाते। अब्दुल्ला ने कहा, ”उन्होंने (भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने) उच्चतम न्यायालय में कहा कि …

  • 27 October

    बरेली में ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन चालक व पांच बच्चे घायल

    बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र के देवरनिया कस्बे में शुक्रवार को सुबह एक ट्रक ने पीछे से स्‍कूल वैन को टक्कर मार दी जिससे प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले आठ से 10 वर्ष की उम्र के पांच बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही बरेली के जिलाधिकारी (डीएम) रविंद्र कुमार …

  • 27 October

    शाहजहांपुर में सपा नेता को मिली लोकसभा चुनाव न लड़ने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

    समाजवादी पार्टी (सपा) नेता राजेश कश्यप ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें फोन पर आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की धमकी दी गई है। कश्यप ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सपा नेता ने बताया, ‘‘किसी अनजान व्यक्ति ने …

  • 27 October

    ठाणे : रिश्तेदार ने 18 महीने के बच्चे का अपहरण किया, मामला दर्ज

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला द्वारा अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति पर अपने 18 महीने के बेटे के अपहरण का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता …

  • 27 October

    गहलोत ने कांग्रेस की तीसरी सूची में घोषित पार्टी प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी सूची में घोषित पार्टी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं। ‌ श्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई तृतीय सूची में नामित समस्त उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल …

  • 27 October

    कांग्रेस ने शीटी को तेलंगाना चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया

    कांग्रेस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शेट्टी को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया। महाराष्ट्र के प्रभारी, सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य संगठक लालजी मिश्रा ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री शेट्टी ने कहा कि उन्होंने राज्य भर में सेवा दल के स्वयंसेवकों को …