लेटेस्ट न्यूज़

November, 2023

  • 24 November

    आंध्र प्रदेश : नाबालिग छात्रा से ‘शादी’ करने के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 46 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक को अपनी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर ‘शादी’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से ही दो लड़कियों का पिता है।पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोदावरी जिले के भीमावरम के पास …

  • 24 November

    असम में प्रतिबंधित नशीली गोलियां ‘याबा’ जब्त की गईं, तीन गिरफ्तार

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित नशीली गोलियां ‘याबा’ बरामद करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अभियान राज्य के दक्षिणी क्षेत्र सिलचर में और दूसरा अभियान गुवाहाटी में चलाया गया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शुक्रवार को …

  • 24 November

    केरल के मुख्यमंत्री ने ‘नव केरल सदास’ के बहिष्कार के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य सरकार के ‘नव केरल सदास’ कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा।विजयन ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अपनी ही पार्टी के सदस्यों को इस बारे में समझाने में विफल रहा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन पर निशाना साधते हुए …

  • 24 November

    ओडिशा सरकार ने 21.73 लाख करोड़ रुपये की 848 औद्योगिक परियोजनाओं को दी मंजूरी: मंत्री

    उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि ओडिशा को पूर्वी भारत का एक औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 848 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनपर अनुमानित तौर पर 21.73 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रफुल्ल सामल के सवाल के जवाब में मंत्री …

  • 24 November

    शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी अवैध थी, इसलिए हमने यह वापस ले ली: सिद्धरमैया

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति वापस लेने के अपने मंत्रिमंडल के निर्णय का शुक्रवार को बचाव किया और कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जो मंजूरी दी थी, वह अवैध थी। राज्य के मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आय …

  • 24 November

    नोएडा में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाअधिवक्ता के घर से नकदी और जेवरात चोरी

    उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में रहने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाअधिवक्ता के घर से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात सेक्टर-40 के डी-ब्लॉक में हुई है और शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-39 के …

  • 24 November

    नोएडा में बिल्डर के बाउंसर और किसानों के बीच खूनी संघर्ष, 22 पर मामला दर्ज

    उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में अंसल-सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसर और किसानों के बीच जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और कथित तौर पर गोलीबारी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना दादरी के रामगढ़-कैमराला गांव में बीती रात की है। पुलिस को …

  • 24 November

    नोएडा : जिला जेल में बंद कैदी से दो लाख रुपये मांगने का आरोप, ऑडियो सोशल मीडिया पर आया

    अवैध रूप से कॉल सेंटर चलाने के आरोप में जेल मे बंद एक कैदी के परिजनों ने जिला जेल के कर्मचारियों और कुछ कैदियों पर मारपीट कर उससे दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कैदी और उसके परिजन की फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गई …

  • 24 November

    यूपी के गैंगस्टर की गलत तरीके से कमाई गई 142 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जमीन पर कब्जा करने और जबरन वसूली का 36 साल पुराना इतिहास रखने वाले एक अंतरराज्यीय गैंगस्टर केशव बाबू शिवहरे के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने 58 वर्षीय गैंगस्टर की अवैध रूप से अर्जित 142 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस ने शिवहरे के …

  • 24 November

    एक माह के अंदर तीन बार हनुमानगढ़ी और रामलला का सीएम योगी ने किया दर्शन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर …