देश

November, 2023

  • 3 November

    भारत में कोयला उत्पादन अक्टूबर में 18.59 प्रतिशत बढ़कर 7.86 करोड़ टन

    भारत में अक्टूबर में कोयला उत्पादन 18.59 प्रतिशत बढ़कर 7.86 करोड़ टन रहा।देश में पिछले साल समान अवधि में कोयला उत्पादन 6.63 करोड़ टन रहा था।कोयला मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र वाली कंपनी सीआईएल का कोयला उत्पादन इस साल अक्टूबर में 15.36 प्रतिशत बढ़कर 6.10 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि …

  • 3 November

    स्कूट एयरवेज पांच नवंबर से सिंगापुर-चेन्नई दैनिक हवाई सेवा फिर से शुरू करेगा

    सिंगापुर एयरलाइंस की कम लागत वाली सहायक कंपनी स्कूट पांच नवंबर से सिंगापुर से चेन्नई के बीच अपनी दैनिक उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर रही है।एयरलाइन के भारत और पश्चिम एशिया के महाप्रबंधक ब्रायन टॉरे ने गुरुवार रात यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक सेवा 180 सीटों वाली सभी इकोनॉमी क्लास एयरबस ए320सीईओ के …

  • 3 November

    दिल्ली : हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं का अनादर करने तथा उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेचने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से पिछले सप्ताह शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) इकाई ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 (किसी वर्ग के धर्म …

  • 3 November

    बलिया में महिला रेलकर्मी के साथ मारपीट का आरोपी सिपाही निलंबित

    जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक महिला रेलकर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आरपीएफ के बलिया थाना के प्रभारी बीके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत पुलिस कर्मी दिनेश …

  • 3 November

    बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन समाप्त

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाये जाने की घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने देर रात धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। आईआईटी के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को …

  • 3 November

    न्यायालय ने ज्ञानवापी मामला उच्च न्यायालय की दूसरी अदालत में भेजने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

    उच्चतम न्यायालय ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति (एआईएमसी) की वह याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी, जिसमें ज्ञानवापी मामले की 2021 से सुनवाई कर रही एकल न्यायाधीश की पीठ से मामला वापस लेने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के प्रशासनिक फैसले को चुनौती दी गई थी।एकल-न्यायाधीश की पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें वाराणसी स्थित …

  • 3 November

    मुख्यमंत्री गहलोत ने राजे को कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती दी

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कांग्रेस की सात ‘गारंटियों’ पर बहस करने की चुनौती दी है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान के इस चुनाव में मुख्य मुद्दा कांग्रेस पार्टी की यही सात चुनौतियां हैं। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,”राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। …

  • 3 November

    नोएडा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

    नोएडा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह शहर के फेज-1 पुलिस थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक चलाता है। उन्होंने बताया कि …

  • 3 November

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 दिनों में 463 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

    राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद 24 दिनों में प्रदेश में 463 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक करीब 670 प्रतिशत अधिक हैं। राज्य के निर्वाचन विभाग के अनुसार …

  • 3 November

    बिखरी कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती : शिवराज

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ना केवल ‘इंडी’ गठबंधन बनने के पहले बिखर गया है, बल्कि कांग्रेस भी अब बिखर रही है और बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि इंडी गठबंधन बनने के पहले ही बिखर गया। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश …