BJP ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया

BJP ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। अभी के टाइम में सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं। इस बार सोनिया गांधी ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक अपने फेस की घोसड़ा नहीं की है. लेकिन अब BJP के एलान के बाद रायबरेली की चुनावी चौसर और रोचक हो गई है। आइये जानते हैं कौन हैं भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह..

दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 में भी सोनिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

2018 में दिनेश ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसके अगले साल ही BJP ने लोकसभा का टिकट दिया था। दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 में सोनिया गांधी के विपछ में लोकसभा चुनाव लड़ा था। मगर सोनिया गांधी 1,67,178 मतों से विजई हुई थी। अभी के समय में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री हैं।

रायबरेली की सियासत में परिवार का रहा दबदबा

रायबरेली की सियासत में पंचवटी का दबदबा रहा है। दरअसल, दिनेश प्रताप सिंह के घर को पंचवटी के नाम से जाना जाता है। दिनेश प्रताप सिंह गांव गुनावर कमंगलपुर के रहने वाले हैं। रायबरेली की राजनीति में इस परिवार का खूब वर्चस्व है। दिनेश प्रताप सिंह के घर पर ही ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी और विधायक रह चुके हैं। हालांकि रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर 2022 में उनके भाई राकेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:

गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लाये ये Rechargeable Fans, बिजली बिल भी आएगा बहुत कम