रायबरेली और कैसरगंज के लिए BJP ने अपने कैंडिडेट का कर दिया ऐलान, जारी किया गया लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। BJP ने रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। BJP ने कैसरगंज विधानसभा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है।

बृजभूषण की जगह BJP ने करण भूषण सिंह को टिकट दे दिया है करण भूषण बृजभूषण के छोटे पुत्र हैं। इसके साथ ही BJP ने कांग्रेस के गढ़ से भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। BJP ने कभी गांधी परिवार के खासम खास रहे मौजूदा समय में योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बना दिया है।

दरअसल रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में होना है। पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसको लेकर रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए घोर मंथन चल रहा था। वहीं लगातार यह चर्चा चल रही थी कि इस बार भारतीय जनता पार्टी कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट सकती है। जिस तरीके से महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी लगातार चल रही थी। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह से यह चर्चा चल रही थी कि BJP ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दे दिया है।

वहीं BJP ने रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। दिनेश प्रताप सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं दिनेश सिंह कभी गांधी परिवार के भी खास रहे हैं। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को जीतने के लिए BJP ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लेकिन जानकारों की माने तो रायबरेली लोकसभा सीट BJP के लिए इतनी मुफीद नहीं होगी। क्योंकि रायबरेली सीट गांधी परिवार की सीट मानी जाती है। वहीं दिनेश प्रताप सिंह भले ही रायबरेली से ताल्लुक रखते और योगी सरकार में मंत्री हैं। लेकिन उनकी स्थिति उतनी मजबूत नहीं है कि वहां से गांधी परिवार को हराया जा सके। दावों की माने तो रायबरेली सीट से सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी या राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं अगर ऐसा होता है तो दिनेश प्रताप सिंह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

यह भी पढ़ें:

डीपफेक के मामले Lok Sabha चुनावों पर भी डाल सकते है बुरा प्रभाव, इससे बचने के लिए करे ये उपाय