नॉर्मल डिलीवरी के बाद योनि में दर्द को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

नॉर्मल डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं को कुछ दिनों तक योनि के पास दर्द का अनुभव हो सकता है। दरअसल, नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं की योनि के आसपास के ऊतक फट सकते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ दिनों तक योनि और उसके आसपास के हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है।नॉर्मल डिलीवरी के समय महिलाएं का ज्यादातर प्रेशर वजाइना पर होता है, जिस वजह से दर्द हो सकता है। लेकिन, धीरे-धीरे यह दर्द ठीक हो जाता है। इस समय कुछ महिलाओं को करीब 6 सप्ताह तक हल्की ब्लीडिंग के लक्षण भी महसूस हो सकती हैं। इसके अलावा, महिलाओं को सूजन और ड्राइनेस की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार पोस्टपार्टम पेरिनियल पेन की वजह से भी महिलाओ को वजाइना में दर्द महसूस हो सकता है। वजाइना और गुदा मार्ग के बीच के हिस्से को पेरिनियल कहा जाता है। जब नॉर्मल डिलीवरी होती है, तो कुछ महिलाओं को डिलीवरी के दौरान पेरिनयम हिस्से में कट लग जाता है, जिसे ठीक करने के लिए टांके लगाए जा सकते हैं। इसकी वजह से भी वजाइनल में दर्द महसूस हो सकता है। इस लेख में साईं पॉलीक्लीनिक की स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइना में दर्द को कैसे दूर करें?

नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइनल पेन को कैसे कम करें 

ज्यादा से ज्यादा आराम करें

बच्चे के जन्म के बाद, आपके शरीर को ठीक होने और स्वस्थ होने के लिए समय की आवश्यकता होती है। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आराम की आवश्यकता होती है। ज्यादा भारी कार्य न करें। कुछ महीनों तक आप दूसरों की मदद ले सकती हैं। वजाइना के आसपास के टिश्यू को रिपेयर के लिए आराम की आवश्यकता होती है।

सिट्ज बाथ

डिलीवरी के बाद वजाइना के आसपास के हिस्से में हल्की सूजन (Swelling) बनी रहती है। इसको कम करने के लिए सिट्ज बाथ की सलाद दी जा सकती है। इसमें महिला को हल्के गुनगुने पानी में कुछ मिनट के लिए बैठने की सलाह दी जाती है। इससे सूजन और टिश्यू को आराम मिलता है। सिट्ज बाथ  से ब्लड सर्कुलेशन बढता है, इससे सूजन कम होने और टिश्यू तेजी से रिपेयर होने में मदद मिलती है।

पेल्विक फ्लोर हल्के व्यायाम 

नॉर्मल डिलीवरी (Normal Delivery) के बाद महिलाओं को वजाइन में दर्द के साथ ही पेल्विक फ्लोर में की मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है। ऐसे में दर्द को कम करने के लिए महिलाएं कुछ सप्ताह के बाद हल्के व्यायाम से शुरुआत कर सकती हैं।

हाइड्रेटेड रहें 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को शरीर के हार्मोन को नॉर्मल में लाने के लिए हाइड्रेट रहना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को दोबारा से नॉर्मल स्थिति में आने में मदद मिलती है। साथ ही, वजाइना व शरीर में होने वाले अन्य दर्द तेजी से रिकवर (recover vaginal pain) होते हैं।

पौष्टिक आहार का सेवन करें

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से गुजरने के बाद महिलाओं की बॉडी को एक्सट्रा एनर्जी की आवश्यकता होती है। दरअसल, एनर्जी से शरीर तेजी से खुद को ठीक करता है। इस वजह से महिलाओं को संतुलित भोजन (changes in diet) के साथ ही फलों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।

डिलीवरी के बाद योनि में दर्द होना एक बहुत ही सामान्य लक्षण है। इसे दूर करने के लिए आप ऊपर बताए गए उपायों को अपना सकते हैं। साथ ही सक्रिय जीवनशैली अपनाएं और पौष्टिक भोजन करें। कुछ सप्ताह आराम करने से शरीर तेजी से ठीक होता है।

यह भी पढ़ें:

गर्मी के कारण बच्चों को हो सकती है नाक से खून आने की समस्या, अपनाएं ये 7 टिप्स