पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वह केवल वनडे क्रिकेट में ही खेलते नजर आएंगे। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले लिया था।
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा के बाद 12 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। अब विराट भी केवल वनडे मैच खेलेंगे क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।
श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने 23 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 118 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 8167 रन बनाए। उनके रिकॉर्ड में 16 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 2 जून को वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वह केवल टी20 इंटरनेशनल में खेलेंगे। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई थी।
2 जून को ही साउथ अफ्रीका के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें:
गौतम गंभीर मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे, इंग्लैंड दौरे से पहले मांगा जीत का आशीर्वाद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check