मुंबई में आयोजित Zee Cine Awards 2025 में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस ग्रैंड इवेंट में कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडिज, रश्मिका मंदाना, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नितांशी गोयल, कृति सेनन, अनन्या पांडे, विवेक ओबेरॉय, और राशा ठडानी जैसे सितारे पहुंचे। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।
किसे मिला कौन सा अवॉर्ड?
इस बार कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा, लापता लेडीस, स्त्री 2, भूल भुलैया 3, और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों ने कई अवॉर्ड्स जीते। खासकर, अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री 2’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Zee Cine Awards 2025 की अवॉर्ड्स लिस्ट:
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: दर्शन झालान – लापता लेडीस
बेस्ट वीएफएक्स: मुंझ्या
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: अमर सिंह चमकीला
बेस्ट लिरिक्स: इरशाद कामिल – “मैनू विदा करो”
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: लापता लेडीस
बेस्ट साउंड डिजाइन: किंगशुक मोरन – स्त्री 2
बेस्ट एडिटिंग: आरती बजाज – अमर सिंह चमकीला
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: संदीप शिरोडकर – भूल भुलैया 3
बेस्ट म्यूजिक: सचिन-जिगर – स्त्री 2
बेस्ट फिल्म: स्त्री 2
बेस्ट एक्ट्रेस: श्रद्धा कपूर – स्त्री 2
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन – भूल भुलैया 3
अवार्ड शो में शानदार परफॉर्मेंस:
इस इवेंट में कई सितारों ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, टाइगर श्रॉफ, और रश्मिका मंदाना ने स्टेज पर धमाल मचाया। कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के गाने पर डांस किया, जबकि रश्मिका मंदाना ने ‘पुष्पा’ के फेमस गाने “सामी सामी” पर जलवा दिखाया।
यह भी पढ़ें:
करण जौहर ने ओजेम्पिक अफवाहों का किया खंडन, कहा- ‘यह मेरी सच्चाई है’