1 अक्टूबर को एफिल टॉवर के पास ‘पेरिस फैशन शो’ का आयोजन हुआ. वहीं हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन ‘पेरिस फैशन वीक’ में छाई रहीं. एक्ट्रेस ने रैंप वॉक के दौरान जमकर अपना जादू बिखेरा. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. वहीं इस साल ऐश्वर्या के अलावा बच्चन परिवार से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस इवेंट का हिस्सा रहीं.
श्वेता बच्चन पर भड़के ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस
वहीं नव्या को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां श्नेता बच्चन और नानी जया बच्चन वहां मौजूद दिखीं. दोनों शो में आगे बैठकर नव्या को चीयर करते हुए नजर आएं. श्वता ने इस इवेंट की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है.
हालांकि, श्वेता की इन तस्वीरों में उनके घर की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन नदारत दिखीं. यह बात एक्ट्रेस के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और अब वह श्वेता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. किसी एक यूजर ने रेडिट पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी अराध्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘क्या बस आराध्या ने ही अपना मां को सपोर्ट किया?’ वहीं किसी अन्य यूजर ने लिखा कि ‘हम हैरान क्यों हो रहे हैं? ऐश्वर्या के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.’
पूरे इवेंट में छाई रहीं ऐश्वर्या राय
खैर ऐश्वर्या के लुक की बात करें को ‘लॉरियल पेरिस’ की ब्रांड एंबेसडर होने के नाते इस बार भी वह पूरे इवेंट में छाई रहीं. एक्ट्रेस गोल्डन कलर की शिमरी गाउन में जमकर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा. रैंप वॉक के ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमरस गाउन के सथ केप भी कैरी किया था, जिसे वह जमकर फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दीं.
इस दौरान उनके बालों का गोल्डन कलर भी बेहद खूबसूरत लग रहा था. वहीं स्टेज से ही फ्लाइंग किस देकर एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया था. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या ने कैमरे के सामने पोज देते हुए आंख भी मारी. सोशल मीडिया पर उनका यह लुक जमकर चर्चा में बना हुआ है. फैंस उनके इस खास लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढे –
जानिए,प्रेगनेंसी में इन फलों को खाने से हो सकता है गर्भपात, इसे भूलकर भी न खाएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check