साल 2007 में आई Aamir Khan की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ सुपर डुपर हिट रही थी. लोगों ने उसकी कहानी बहुत पसंद किया था. Aamir Khan अब ‘सितारे जमीन पर’ के नाम से इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. उम्मीद थी कि ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो जाएगी है. हालांकि अब ऐसा नहीं हो रहा है और इस फिल्म की रिलीज में अभी टाइम लगेगा. इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने ही किया है.
Aamir Khan ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर भी खुलकर बात की है. फिल्म फेस्टिवल में डेडलाइन हॉलीवुड के साथ बातचीत करते हुए आमिर ने बताया ने कि ‘सितारे जमीन पर’ को अगले साल रिलीज किया जाएगा. उन्होंने और भी दूसरे प्रोजेक्ट्स पर बात की.
अपने बेटे जुनैद को लेकर Aamir Khan फिल्म
अपने आनेवाले प्रोजेक्ट्स को लेकर Aamir Khan ने कहा कि वो अपने बेटे जुनैद खान को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आयेंगी. इस फिल्म का नाम ‘एक दिन’ है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो वीर दास के साथ भी फिल्म बनाने वाले हैं.
जानिए, कैसी होगी ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी?
‘सितारे जमीन पर’ को लेकर Aamir Khan ने कहा कि इस फिल्म में सारे कैरेक्टर्स नए होंगे. पूरी तरह से नई सिचुएशन होगी और प्लॉट भी नया होगा. हालांकि, इसकी कहानी ‘तारे जमीन पर’ के आसपास ही बुनी जाएगी. ये आमिर की कमबैक फिल्म है. साल 2022 में आई लाल सिंह चड्ढा के बाद से वो पर्दे से दूर हैं.
‘सितारे जमीन पर’ के स्टेटस के बारे में आमिर ने कहा कि अभी हम पोस्ट प्रोडक्शन पर हैं. इसपर अभी कुछ काम करने हैं. इस महीने के लास्ट में हम पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे और फिर अगले साल के मिड तक इस फिल्म को रिलीज की जाएगी. Aamir Khan ने ‘लाहौर 1947’ का भी जिक्र किया और कहा कि वो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में सनी देओल आएंगे और फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं.
यह भी पढ़े :-
अगर आप भी एयर प्यूरीफायर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जरूर चेक कर ले ये 2 चीजें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check