लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) अन्याय और असामनता के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सीताराम येचुरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह वर्ष आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन मिलकर अन्याय और असमानता के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा तथा अपने राष्ट्र के अधिक समावेशी और न्यायसंगत विकास के लिए प्रयास करेगा।’’
यह भी पढ़े :-
नारियल की मलाई: सेहत का खजाना, भूलकर भी इसे बेकार समझकर ना फेके
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check