श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टार फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना आज की रात रिलीज हो गया है।
फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।
इस फिल्म का पहला गाना आज की रात रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में तमन्ना भाटिया नजर आ रही है।इस गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।
संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसे कम्पोज किया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को रिलीज होगी।
यह भी पढ़े :-
पेरिस ओलंपिक में सेना के 24 खिलाड़ी, पहली बार महिला खिलाड़ी भी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check