प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
श्री मोदी ने उन्हें निडर नायक बताया और कहा कि वह युवाओं के लिये आदर्श हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स के अपने एकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महान चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। वह एक निडर नायक थे, जो भारत की स्वतंत्रता के लिये अटूट साहस और प्रतिबद्धता से संपन्न थे। उनके आदर्श और विचार लाखों लोगों, विशेषकर युवाओं के दिल और दिमाग में गूंजते रहते हैं।”
यह भी पढ़े :-
जानिए क्राउडस्ट्राइक द्वारा ट्रिगर किए गए Microsoft आउटेज से यह देश क्यों अप्रभावित रहा?
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check