पुलिस में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. 2968 सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, फायरमैन और ड्राइवर कांस्टेबल के पदों पर रिक्तिया निकली है. इसके लिए अप्लाई की अंतिम तिथि 31 मई है. यह भर्ती मेघालय पुलिस भर्ती बोर्ड ने निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार अप्लाई मेघालय पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://megpolice.gov.in/ पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है. जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है.
वैकेंसी का विवरण
यूबी सब इंस्पेक्टर-76
यूबी कांस्टेबल-720
ड्राइवर (पुरुष)-195
ड्राइवर फायरमैन (पुरुष)-53
फायरमैन मैकेनिक/मैकेनिक-26
एमपीआरओ ऑपरेटर-205
सिग्नल/बीएन ऑपरेटर-56
आर्म्ड ब्रांच कांस्टेबल/बटालियन कांस्टेबल/एमपीआरओ जीडी/कांस्टेबल हैंडीमैन-1494
ड्राइवर कांस्टेबल-143
शैक्षिक योग्यता क्या है
यूपी कांस्टेबल- किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री.
आर्म्ड ब्रांच कांस्टेबल/बटालियन कांस्टेबल/एमपीआरओ जीडी/कांस्टेबल हैंडीमैन और ड्राइवर कांस्टेबल- मान्यता प्राप्त बोर्ड से नौवीं पास होना चाहिए.
अन्य पद- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
उम्र सीमा क्या होनी चाहिए
यूबी सब इंस्पेक्टर- उम्र 21-27 साल के बीच होनी चाहिए.
अन्य पद -उम्र 18-21 साल के बीच होनी चाहिए.
शारीरिक मापदंड
एससी/एसटी व मेघालय की अन्य शेड्यूल्ड टाइब्स (पुरुष) के लिए 157 सेमी और महिला के लिए 152 सेमी. पुरुष (ओपन)- 162 सेमी और महिला के लिए 152 सेमी.
मेघालय पुलिस भर्ती में रिजर्वेशन का नियम
मेघालय पुलिस में रिजर्वेशन इस प्रकार है-
खासी/जैंतिया कैंडिडेट को 40%
गारो कैंडिडेट्स को 5%
अन्य ट्राइब्स- 15% रिजर्वेशन
यह भी पढ़े:
गर्मियों के मौसम में भी त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए रखें इन बातों का खास ध्यान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check