बोकारो जिले में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद आरोपी ने बेरहमी से मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने नाबालिग बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
आपको बता दें कि पूरा मामला झारखंड के बोकारो जिले का है. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी समारोह में शामिल होने आई 8 साल की बच्ची से रेप किया गया. इसके बाद आरोपी ने मासूम बच्ची की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.मासूम के साथ हुई इस घटना से हर कोई सदमे में है. आरोपी ने 8 साल की मासूम से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. शव को झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शादी समारोह से अचानक गायब हुई नाबालिग लड़की की परिजनों ने काफी खोजबीन की. उसका कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन नाबालिग लड़की का शव झाड़ियों में खून से लथपथ मिला. अपराधी ने नाबालिग लड़की से रेप करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. शुरुआती रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट में खून बहने समेत कई घाव मिले हैं. इससे पता चलता है कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. पेटरवार थाना पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने की भी कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check