महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गवां दी, महाराष्ट्र के पालघर में नशे में धुत टेंपो चालक ने टेंपो चलाकर पैदल जा रहे यात्रियों को पहले कुचल दिया फिर दो पहिया वाहन को भी टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है ये टेंपो चालक नशे की हालत में टेंपो चला रहा था, टेंपो चालक ने पहले तो पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेर्डे को बुरी तरह टक्कर मारी जिससे दोनो की तुरंत ही घटनास्थल पर ही मैं हो गई।
ड्राइवर इतना ज्यादा नशे में धुत था की उसको आगे जाते हुए लोग नजर ही नहीं आ रहे थे उसमे बेरहमी से पैदल जा रहे लोगों को निशाना बना लिया। घटना स्थल पर लोगों ने इसकी जानकारी दी, इसके बाद आगे जाकर इसी टेंपो चालक ने कुछ दो पहिया वाहनों को भी अपना शिकार बना लिया इनको भी इस टेंपो ने टक्कर मार दी, इसकी वजह से करीब छह लोग और घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना से पता चला है की घायल व्यक्तियों में कुछ की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़े:जेपी नड्डा: कांग्रेस का हिडेन एजेंडा, मुसलमानों को आरक्षण देने के हक में खड़ी है कांग्रेस
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check