करी पत्ते में कई पोषक तत्व पाए जाते है. यह हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं। इन पत्तों में विटामिन-सी कैल्शियम फास्फोरस आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ते का पानी पीने से आपको दोगुने फायदे मिल सकते हैं।आमतौर पर करी पत्ते का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। सब्जी, पोहा, करी समेत कई डिशेज में इन हरे पत्तों का उपयोग किया जाता है।
ये पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते है। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर की कई प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार होते है।
करी पत्ते का पानी हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इस पानी से करते हैं, तो इससे आपको इससे बहुत से फायदे मिल सकते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। तो आइए जानते हैं, रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी क्यों पीना चाहिए।
पाचन तंत्र को रखे स्वस्थ :-
फिट एंड फाइन रहने के लिए पाचन का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। करी पत्ते में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है और आप पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम से बच सकते हैं।
टेंशन को करे कम :-
आजकल तनाव की प्रॉब्लम बहुत नार्मल होती जा रही है। टेंशन से राहत दिलाने में करी पत्ते आपकी हेल्प कर सकते हैं। करी पत्ते का पानी पीने से दिमाग शांत हो सकता है, ऐसे में आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक :-
डायबिटीज की प्रॉब्लम में करी पत्ते कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए आप रोजाना सुबह करी पत्ते का पानी पी सकते हैं। ये पत्ते कार्बाज़ोल एल्कलॉइड का समृद्ध स्रोत हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोज के स्तर को मैनेज करने में हेल्प कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
बढ़ती उम्र के साथ आपकी आंखों की रोशनी कम नहीं होने देंगे ये 5 फूड, बीमारियों से भी रखेंगे दूर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check