लोकसभा चुनाव के पहले आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाने के बाद से पार्टी में हड़कंप मच गया है। दरअसल अब पार्टी किसी भी प्रकार का कोई लेन देने नहीं कर सकती। इब इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्रीय एजेंसियों की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ‘डिजिटल इंडिया में आज अगर किसी के बैंक खाते सीज हो जाएं तो क्या वो शख्स क्या व्यापार कर सकता है? क्या वो परिवार चला सकता है? आप कल्पना करके देखिए। ये मुद्दा आज गांव-गांव तक पहुंच चुका है, और इस सरकार को ले डूबेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए हैं, वो भी बिना किसी कारण। 2017-18 में कांग्रेस को 199 करोड़ रुपये मिले थे। उसमें से सिर्फ 14 लाख 40 हजार रुपये की राशि नगद बैंक खाते में जमा की गई थी, जबकि बाकी राशि चेक के माध्यम से हुई थी।
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि ‘पहले कानून था कि आप सिर्फ 20 हजार रुपये तक ही किसी पॉलिटिकल पार्टी को पैसा दे सकते हैं। बाद में इस कानून को बदलकर नगद राशि दान करने की लिमिट मात्र 2000 रुपये कर दी गई। ऐसे में बहुत लोगों तक ये जानकारी नहीं पहुंची, इसीलिए कांग्रेस के खाते में 14 लाख 40 हजार रुपये नगद जमा हो गए, जो नए नियम के कैश लिमिट से ज्यादा थे। उन्होंने आगे कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। अब तो उनकी पार्टी के नेता खुद ही कमेंट करने लगे हैं।
ये भी पढ़े:
जान्हवी कपूर ने राम चरण के साथ शुरु की आरसी16 की शूटिंग, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check