केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने जीवन भर पिछड़े लोगों तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया।
सरकार ने पिछले महीने ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी।शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ठाकुर ने अपने सामाजिक जीवन में ईमानदारी और त्याग के उच्चतम मानक स्थापित किए। उन्होंने कहा कि ठाकुर ने जीवन भर पिछड़े लोगों और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया और शिक्षा प्रणाली को सभी के लिए सुलभ बनाने के वास्ते महत्वपूर्ण प्रयास किए।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित कर उनके कार्यों को रेखांकित किया है। 24 जनवरी 1924 को जन्मे ठाकुर 1970 के दशक में दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। 17 फरवरी, 1988 को उनका निधन हो गया था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check