ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस स्टैंड से नौ महीने के एक बच्चे को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त बच्चे की मां सो गयी थी।पुलिस ने बताया कि घटना जिले के खल्लिकोट कस्बे में हुई। उसने बताया कि महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने बेटे के साथ घर छोड़ दिया था और पिछले दो दिन से बस स्टैंड पर रह रही थी।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह जब महिला की आंख खुली तो उसने अपने बेटे को आस-पास नहीं पाया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची।पुलिस ने कहा कि उसने बच्चे को कथित तौर पर अगवा करने के लिए 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, महिला की गिरफ्तारी के बाद बच्चे को यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर राजधानी भुवनेश्वर से ढूंढ लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया, ”इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बच्चे को अगवा करने वाली महिला की पहचान की गई।”उन्होंने बताया, ” बच्चे को आरोपी महिला की बहन के भुवनेश्वर स्थित घर से बचा लिया गया। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check