प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष रेड्डी बृहस्पतिवार को 51 साल के हो गए।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
जगन मोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता और संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी बना ली थी। उनके नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check