दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अदिवी शेष ने अपनी नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान कर दिया है।इसमें उनकी जोड़ी साउथ की अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ बनी है। फिलहाल फिल्म के शीर्षक का ऐलान नहीं किया गया है।नई फिल्म से अदिवी की पहली झलक सामने आ चुकी है,
जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।इसके साथ उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का नाम 18 दिसंबर को बताया जाएगा।पोस्?टर में उनके चेहरे को काले कपड़े से छिपाया गया है और उनकी आंखें सारे राज खोलती हुई नजर आ रही हैं। उनके दाहिने कान में सोने की बाली उनके लुक में स्टाइल और स्वैग का एहसास जोड़ती है।
श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर अदिवि शेष के फर्स्ट लुक की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, क्या उनके आगमन से उनके जीवन में तूफान आएगा? टाइटल और फर्स्ट लुक 18 दिसंबर को आएगा। यह मेगा प्रोजेक्ट हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा, सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित यह फिल्म शेनिल देव द्वारा निर्देशित है।2022 की फिल्म मेजर के बाद अदिवि शेष की लगातार यह दूसरी हिंदी फिल्म होगी,
जिसमें उन्हें मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के रूप में दिखाया गया था।यह फिल्म शेनिल के फीचर निर्देशन की पहली फिल्म होगी, जो पहले कई तेलुगु ब्लॉकबस्टर्स के लिए फोटोग्राफी के निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं, जिन्हें अदिवी शेष ने हेडलाइन किया था। उन्होंने फिल्म लैला का भी निर्देशन किया, जिसे आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check