दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वजीराबाद इलाके में एक व्यवसायी के घर पर गोलीबारी में कथित संलिप्तता को लेकर सोनीपत से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस को 30 नवंबर को निर्माण कार्य करने वाले एक व्यवसायी की ओर से एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोटरसाइकिल पर आये दो लोगों ने उनके घर पर गोलीबारी की।
अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन शूटर ने रंगदारी की मांग करते हुए एक पत्र फेंका था।अधिकारी ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर है, जिसमें शूटर व्यवसायी के आवास पर आते दिख रहे हैं और उनमें से एक ने घर के मुख्य द्वार पर गोलियां चलाईं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check