आनंद पुष्कर के समर्थन में शिक्षक संवाद, प्रथम वरीयता का मत देने की अपील

मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जिलों में शिक्षक संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शिक्षक नेता आलोक रंजन उर्फ आलोक राम ने विभिन्न शिक्षक संवाद कार्यक्रमों में शिक्षकों से मुलाकात कर ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ई. आनंद पुष्कर लगातार शिक्षकों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं तथा अधिकारों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

आलोक रंजन ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार और सदन तक पहुंचाने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व आवश्यक है। शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए ई. आनंद पुष्कर को समर्थन देना चाहिए।

इस अवसर पर रविन्द्र राम, विनय कुमार, रोहित पासवान, प्रमोद कुमार रवि, लक्ष्मीकांत चौधरी, राम नरेश पासवान, ललन कुमार, प्रमोद राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।