आनंद पुष्कर के समर्थन में मोतिहारी में शिक्षकों के साथ संवाद, विधायक शालिनी मिश्रा ने की चर्चा

मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जनता दल (यू) प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में पंडित उगम पाण्डेय महाविद्यालय, मोतिहारी में आयोजित एक दिवसीय बैठक में केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शिक्षक समुदाय के साथ संवाद किया और शिक्षा, शिक्षक सम्मान तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक समाज का योगदान अतुलनीय है। शिक्षकों की अपेक्षाओं, सम्मान और हितों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा आवश्यक है। उन्होंने बैठक को आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर और जदयू के जिलाध्यक्ष भरत पटेल सहित एनडीए के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक समुदाय के साथ संवाद स्थापित करना और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में सभी ने शिक्षकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया।