FSSAI का प्रस्ताव, एनालॉग उत्पादों पर ‘पनीर’ नाम पर रोक

पनीर के नाम पर मिलावटी या नकली उत्पादों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। खाद्य नियामक FSSAI ने देशभर में एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं।

प्रस्तावित बदलाव के तहत डेयरी संदर्भ में आने वाले एनालॉग प्रोडक्ट को अपने नाम, लेबल या मार्केटिंग में “पनीर” शब्द के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। FSSAI का कहना है कि इसका उद्देश्य ग्राहकों को उत्पाद की प्रकृति और गुणवत्ता को लेकर भ्रमित होने से बचाना है।

ड्राफ्ट नियमों पर 60 दिन के भीतर सुझाव मांगे गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों ने वनस्पति वसा और गैर-डेयरी सामग्री से बने एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री पर कार्रवाई की है।

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कई खाद्य कारोबारियों के खिलाफ भी नियामकीय कदम उठाए हैं।