तले भुने खाने को कहें टाटा, इस हेल्थी डाइट को अपनाए और फैटी लीवर को कहे बाय- बाय

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। डायबिटीज और बीपी के बड़ागर किसी बीमारी की बात करें तो वो है फैटी लिवर। आजकल युवाओं में गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर की समस्या बढ़ती ही जा रही है।  ज्यादा ऑयलयुक्त भोजन जैसे घी तेल की चीजें खाने से इस समस्या में दिन पर दिन इसके रोगी बड़ते ही जा रहे है। फैटी लिवर की परेशानी से लीवर में आगे और भी समस्या बढ़ जाती है जैसे हेपेटाइटिस बी और सिरोसिस जैसे गंभीर बीमारियों का डर रहता है।  अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करके आप इस बीमारी से दूर रह सकते है।

ब्लूबेरी का सेवन है फायदेमंद

फैटी लिवर की समस्या से अगर आप भी परेशान है तो ब्लूबेरी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हम सभी को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। उसमे कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जैसे पॉलीफेनोल्स इसकी विशेषता ये है की यह आपको नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या से बचाने में मदद कर सकता हैं, यह मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से होता है।

चकोतरा का सेवन है फायदेमंद

चकोतरा को ग्रेपफ्रूट के नाम से भी जाना जाता है,इसका उपयोग करने से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिलता है। इस फल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो हमारे शरीर में सूजन को कम करने में  मदद करते हैं। फैटी लिवर को भी ठीक करने में मदद करते हैं।

सेब भी है फायदेमंद

सेब खाने से स्वास्थ्य तो अच्छा रहता है ये हम सभी जानते है। ऐसा माना गया है की नियमित रूप से सेब का सेवन करने से लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। सेब में पाए जाने वाले सॉल्यूबल फाइबर जो लिवर की चर्बी को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में मुख्य भूमिका निभाता है।

संतरा और नींबू का सेवन है फायदेमंद

संतरा और नींबू जैसे फलों में भरपूर विटमीन सी पाया जाता है।फैटी लिवर की समस्या के लिए  फलों का सेवन आवश्यक होता है। इनमें साइट्रिक एसिड ro पाया ही जाता है इस के अलावा अन्य पदार्थ जैसे  पोटेशियम, विटामिन सी पाए जाते है, जिसके कारण आपको फैटी लिवर की समस्या होने पर लाभ मिलता है।

यह भी पढ़े:चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए रात को सोने से पहले जरूर करे ये काम