सही तरीके से जरूरी है लहसुन का सेवन,आइए जानें एक्सपर्ट से जरूरी राय

अगर आप लहसुन को अपने खाने में शामिल करते है तो इससे आपके खाने में स्वाद तो बढ़ हो जाता है। लहसुन खाने के कई जबरदस्त फायदे भी पाए गए है अगर आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते है तो यह आपके शरीर में डाइजेशन के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। आपको बता दें को लहसुन में कुछ जरूरी पोषक तत्व जैसे एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल ये सभी गुण होते हैं। लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन बी-6 और विटामिन-सी के साथ प्रोटीन ये सभी लहसुन को अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रतिदिन खाली पेट लहसुन कली खाने से पचना में  सुधार होता है इससे आपकी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक बेहतर पाचन के लिए हम सभी को डाइट में लहसुन  जरूर शामिल करना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्या जैसे  गैस, एसिडिटी के लिए लहसुन की 1 कली को प्रतिदिन  खाली पेट खाना चाहिए। लहसुन की कली खाने से पाचन तो दुरुस्त होता है साथ ही डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद मिलती है।

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह लिवर (फैटी लिवर के लक्षण) के लिए भी अच्छा है। वजन कम करने लिए रोज 1 कली लहसुन जरूर खाएं। आइए जानते है लहसुन खाने का सही तरीके के बारे में,

हम सभी को प्रतिदिन सुबह सबसे पहले खाली पेट लहसुन से 1कली निकलकर जरूर खाना चाहिए।

लहसुन को काली को  काटकर या फिर कूटकर ही खाना चाहिए।

इससे लहसुन को कटने या कूटने के बाद  इसमें एलिनोज एंजाइम एक्टिवेट हो जाता  है, जो एलिनिन कंपाउंड को और एलिसिन में बदल देता है।  ये कम्पाउंड असल में फायदेमंद होते है।

यह भी पढ़े:ज्यादा देर तक ना खाने से यूरिक एसिड पर क्या प्रभाव होता है, जानिए