महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये 3 आदतें, कई बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

महिलाएं ऑफिस के साथ घर का भी बखूबी ध्यान रखती है। लेकिन काम की व्यस्तताओं के चलते अपने पर कम ध्यान दें पाती है, जिस कारण उनको कम उम्र में ही बीमारियां लगने का डर बना रहता हैं। तनाव, अनहेल्दी खान-पान, बहुत अधिक स्क्रीन पर समय बिताना, बैठे-बैठे काम करना और खराब नींद के कारण भी शरीर में बीमारियां लगने का डर कई गुना बढ़ जाता हैं। अक्सर लोग स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खानपान को ही काफी समझते हैं। लेकिन आपको बता दें, स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खानपान के साथ सुबह की रूटिन में कई हेल्दी आदतों को शामिल किया जा सकता हैं। इन हेल्दी आदतों की वजह से महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, कंसीव करने में दिक्कत और फर्टिलिटी का कम होने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। योगा इंस्ट्रक्टर काम्या ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटिन में किन आदतों को शामिल करना चाहिए इस बारे में बता रही हैं।

बॉडी टैपिंग- महिलाएं हेल्दी रहने के लिए सुबह के रूटीन में नियमित बॉडी टैपिंग को करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, स्ट्रेस कम होता है औरएंग्जाइटी के लक्षण कम होते हैं। बॉडी टैपिंग करने से मूड स्विंग्स, पीरियड्स क्रैम्पसऔर इरिटेशन से भी छुटकारा मिलता है। बॉडी टैपिंग में ऊंगलियों की मदद से शरीर के हिस्सों को दबाना है। ऐसा आप 2 से 3 बार कर सकते है। नियमित ऐसा करने से नेगेटिव इमोशन्स भी कम होते हैं।

स्पॉट जॉगिंग- सुबह उठने के बाद महिलाओं को नियमित 80 से 100 बार स्पॉट जॉगिंग करनी चाहिए। ऐसा करने से असंतुलित हार्मोन, पोस्टपार्टम रिकवरी, हड्डियों में होने वाली समस्याएं, पीरियड्स में होने वाला दर्द और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से रखने में मदद करता हैं। स्पॉट जॉगिंग को घर पर ही आसानी से किया जा सकता है। इसको रोज सुबह करने से स्किन क्लियर और ग्लोइंग बनती है।

बगल की मसाज या थपथपाना- महिलाओं को सुबह फ्रेश होने के बाद बगल की मसाज और थपथपाना जैसे काम करना चाहिए। ऐसा नियमित करने से अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है, एनर्जी लेवल बूस्ट होता है, ब्रेस्ट हेल्दी रहती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है। इसे आप 2 से 3 मिनट तक कर सकते हैं। बगल की मसाज और थपथपाने के लिए हल्के हाथ का उपयोग करें।

किसे टैपिंग से बचना चाहिए
टैपिंग कोई भी महिला कर सकती है. लेकिन महिलाओं को गर्भावस्था, मासिक धर्म या उन क्षेत्रों के दौरान जहां हाल ही में सर्जरी हुई हो, टेपिंग से बचना चाहिए।

महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए इन आदतों को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। हालाँकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है तो अपने डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को अपनाएँ।

यह भी पढ़ें:

गर्भपात के बाद हैवी ब्लीडिंग से राहत के ल‍िए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 ट‍िप्‍स