‘डॉन 3’ में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को क्यों लिया, फरहान ने बताई वजह

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी। 2006 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘डॉन’ भी काफी पॉपुलर रही थी। डॉन के अबतक दो सीक्वल आ चुके हैं। कई साल से दर्शक इस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जल्द ही ‘डॉन 3’ दर्शकों के सामने आएगी।

 

इसी बीच खबर आई कि ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। खबर अब सच हो गई है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले उनका फर्स्ट लुक भी वायरल हुआ था। लेकिन कई लोग शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को चुनने से नाखुश नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। अब फरहान ने इन सभी प्रकारों पर चुप्पी छोड़ते हुए सफाई दी है।

 

फरहान ने कहा, ‘मैं फिल्म में किसी को रिप्लेस नहीं करना चाहता। हमने वर्षों तक इन बातों पर चर्चा की है। मैं इस फिल्म की कहानी को ठोस अंजाम तक ले जाना चाहता था। हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं और आपसी सहमति से अलग हुए हैं। शायद यह सर्वोत्तम के लिए है। रणवीर की बात करें तो मैं रणवीर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। यह एक बड़ी फिल्म है। रणवीर बेहद उत्साहित हैं। उनका उत्साह हमें और भी अधिक ऊर्जा देगा।’

 

‘डॉन 3’ का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। वह इससे पहले ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ का निर्देशन कर चुके हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।